केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कासगंज दौरा आज, कर सकते हैं बड़े पैकेज की घोषणा

कासगंज: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में भाजपा जी जान से जुटी हुई है. भाजपा पूरे प्रदेश में ‘जन विश्वास यात्रा’ निकाल रही है. इस कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कासगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. शाह के अलावा इस जनसभा में पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

अमित शाह के कासगंज में लगभग 11:45 बजे पहुंचने की संभावना है. 11:50 पर वो बारह पत्थर मैदान पर पहुंचेंगे और लगभग आधा घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 1:10 बजे वो यहां से जालौन के लिए रवाना हो जाएंगे. वहीं, उनके हेलीकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था पुलिस लाइन में की गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी आने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

भाजपा नेताओं की मानें तो लगभग एक लाख लोगों के रैली में पहुंचने की संभावना है. अमित शाह के मंच के दोनों ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह और अमित शाह की तस्वीरें लगी हुईं है. वहीं, अगर बात सुरक्षा व्यवस्था की करें तो बीती रात डीआईजी और कासगंज एसपी ने रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी.

अमित शाह का कासगंज दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज के सोरों जी को तीर्थ स्थल घोषित किया था. ऐसे में हो सकता है कि अमित शाह सोरों जी को लेकर कोई बड़ी घोषणा करें, जिसका कासगंज की जनता को इंतजार है.

कासगंज में रूट डायवर्ट किया गया

  • बारह पत्थर मैदान में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है. सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 तक रूट डायवर्जन रहेगा.
  • बरेली और बदायूं के तरफ से आने वाले वाहन, जो कासगंज से बाहर अन्य जिलों को जाते हैं, वह कासगंज बाईपास होकर जाएंगे.
  • बरेली और बदायूं की तरफ से आने वाले वाहन, जो कासगंज शहर में प्रवेश करते हैं, वह बाईपास हजारा नहर पुल से होकर शहर में प्रवेश करेंगे.
  • रोडवेज बस स्टैंड या शहर में अन्य स्थानों से आने वाला वाहन, जो कासगंज से बरेली, अलीगढ़ और एटा की ओर जाएंगे, वह बिलराम गेट चौराहे से होकर छर्रा रोड होकर विलराम नहर पुल से होकर छर्रा रोड पर जाएंगे.
  • अलीगढ़ से आने वाले वाहन, हजारा नहर पुल से बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे.
  • एटा एवं सिकन्दराराऊ की तरफ से आने वाले वाहन, जिसे कासगंज के अतिरिक्त बरेली, बदायूं और अलीगढ़ की ओर जाना है. वह नदरई से बाईपास होकर गंतव्य को जाएंगे.
  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!