लुधियाना ब्लास्ट पर सिद्धू के बयान पर विवाद, BJP ने कहा- पाकिस्तान को बचाने की है चाल

नई दिल्ली: लुधियाना में हुए ब्लास्ट को लेकर गुरुवार को जहां बीजेपी ने पंजाब के सीएम के बयान पर उन्हें घेर था, वहीं अब बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयान को लेकर उनपर निशाना साध रहे हैं. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिद्धू के बयान को गैर जिम्मेदाराना बयान बताया है. उन्होंने कहा कि सिद्धू ने जो बयान दिया उससे समाज में कम्युनल हेट पैदा होगा

दरअसल सिद्धू ने अपने एक बयान में लुधियाना में हुए बम विस्फोट के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह विस्फोट एक समुदाय को डराने के लिए किया गया है और साथ ही आने वाले चुनाव के मद्देनजर भी. सिरसा का कहना है कि सिद्धू ने इसे जानबूझकर कम्युनल हेट का विषय बनाया है. इससे देशभर के सिखों पर भी खतरा खड़ा हो जाता है.

सिद्धू के बयान पर बोलते हुए बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि सिद्धू पाकिस्तान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बचाने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं, क्योंकि दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने भी इस विस्फोट के लिए पाकिस्तान पर शक जताया है और इसके बाद ही सिद्धू का ऐसा बयान आया है.

सिरसा ने कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को याद दिलाना चाहते हैं कि उनकी पार्टी की यह नीति कोई नई नहीं है, बल्कि 80 के दशक से इसी तरह की नीति को कांग्रेस अपना रही है. सिरसा ने कहा की तब से एक खास कौम को परेशान करने की साजिश चली आ रही है, जिसके पीछे साफ तौर पर गांधी परिवार का हाथ है. उनका कहना है यह बहुत ही घटिया राजनीति का नमूना है जिसे सिद्धू दिखा रहे हैं जो बेहद शर्मनाक है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!