मथुरा में ‘जन विश्वास यात्रा’ का CM YOGI करेंगे शुभारंभ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ19 दिसंबर यानी आज मथुरा के रामलीला मैदान से ‘जन विश्वास यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. वहीं, ‘जन विश्वास यात्रा’ को सफल बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं. वहीं, कार्यक्रम को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम मथुरा जिला प्रशासन ने किया है.

यात्रा को हरी झंडी दिखाने सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच रहे हैं. जहां शहर के महाविद्या मैदान में बीजेपी की ‘जन विश्वास यात्रा’ का शुभारंभ सीएम के हाथों होगा. कार्यक्रम में एटा सांसद राजवीर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा लगेगा. सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन किया है. जिससे आम आदमी को कोई असुविधा न हो.

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
वृंदावन की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंध किए गए हैं.
छटीकरा की ओर से वृंदावन की ओर जाने वाले बाहरी वाहन भी प्रतिबंध होंगे.
गोकुल रेस्टोरेंट की तरफ से मसानी की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
छाता कोसी कला की ओर वृंदावन यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहन शेरगढ़ होते हुए निकलेंगे.
गणेश राकट से पोतरा कुंड श्री कृष्ण जन्मभूमि की तरफ से सभी वाहन प्रतिबंध रहेंगे.
गोकुल रेस्टोरेंट की ओर से आने वाले वाहन कल्याण करोति पार्किंग में पार्क करेंगे.

रूट डायवर्जन

यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन होते हुए NH-2 जाने वाले सभी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से हराया कट से उतरकर लक्ष्मी नगर गोकुल बैराज से टाउन से होते हुए निकलेंगे.
Nh-2 छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले सभी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जाएंगे.
प्रेम मंदिर की तरफ से स्वस्थ्य की ओर जाने वाले वाहन 100 फुटा फ्लाईओवर से अटला चुंगी की तरफ डायवर्जन किया गया.

एसपी ट्रैफिक हरेंद्र सिंह ने बताया आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वृंदावन हेलीपैड बनाया गया है और रामलीला मैदान में जनसभा होगी. शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ मार्ग प्रतिबंध किए गए हैं और डायवर्जन किया गया है. आयोजन को लेकर किसी को कोई असुविधा न हो. इसके लिए रूट डायवर्जन किए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!