प्रियंका का रायबरेली दौरा आज, महिलाओं को साधने के लिए करेंगी ‘शक्ति संवाद’

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश की महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद आज रायबरेली में प्रियंका महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करने के लिए आ रही हैं. इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी.

सूबे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं. लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका के लिए एक बड़ी चुनौती है. उनके कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका आज रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी. गौरतलब है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में लाभ पहुंचा सकता है

वहीं, रायबरेली विधानसभा सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह के हाल ही में भाजपा का दामन थामने से उपजी रिक्तता को भरने के लिहाज से आज प्रियंका रायबरेली आ रही हैं. आगामी चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 फीसद टिकट महिलाओं को दिए जाने की घोषणा के बाद प्रियंका राज्य के विभन्नि इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान कर रही हैं. साथ ही इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है.

इधर, ठंड के बावजूद रायबरेली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल से जिले के दौरे पर है और सभी विधानसभाओं में जनसभा कर रहे हैं. वहीं, अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी महिलाओं से शक्ति संवाद के लिए रायबरेली पहुंची हैं.

प्रियंका का रायबरेली दौरा आज
प्रियंका का रायबरेली दौरा आज

वहीं, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के रैली से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रियंका शहर के रिफार्म क्लब में महिलाओं से शक्ति संवाद स्थापित करेंगी. जिसमें हजारों की संख्या में छात्राएं, नौकरीपेशा व घरेलू महिलाएं हिस्सा लेंगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!