बीजेपी की जन विश्वास यात्रा नहीं जन विश्वासघात यात्रा है: कांग्रेस

मथुरा: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीने शेष बचे हुए हैं. राजनीतिक पार्टियां अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जिलों में यात्राएं निकाल रही हैं. वहीं 19 दिसंबर यानी आज से भारतीय जनता पार्टी कृष्ण की नगरी से जन विश्वास यात्रा निकालने जा रही है. दूसरी ओर राहुल गांधी अमेठी में पद यात्रा निकाल रहे हैं. जबकि 21 दिसंबर को समाजवादी पार्टी विजय यात्रा निकाल रही है. इन सबके बीच कांग्रेस बीजेपी की जन विश्वास यात्रा पर करारा प्रहार किया है, कांग्रेस के पूर्व विधान मंडल नेता प्रदीप माथुर ने बीजेपी की जन विश्वास यात्रा को जन विश्वासघात यात्रा बताया है.

कांग्रेस पूर्व विधान मंडल नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि जब चुनाव आते हैं, तब पार्टियां अपना अपना वोट बढ़ाने के लिए कोई न कोई कार्यक्रम करती हैं. कांग्रेस ने भी यात्राएं पहले ही निकाल दी, भारतीय जनता पार्टी लकीर पीट रही है. इनकी जन विश्वास यात्रा नहीं जन विश्वासघात यात्रा है. उन्होंने 5 साल में जनता के साथ जो विश्वासघात किया है, जुमलेबाजी की है. झूठ बोला है. विकास के नाम पर शून्य हैं. आज महंगाई सातवें आसमान पर है. बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, किसान परेशान हैं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो या बीजेपी की विश्वासघात यात्रा है.

कांग्रेस पूर्व विधान मंडल नेता प्रदीप माथुर ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल वाले सरकार के प्रस्ताव पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह तो बीजेपी का एक नया जुमला है. लड़कियां तो बेटियां हैं उनको पढ़ने लिखने देना चाहिए. अधिकतर लड़कियों की शादी 21 साल की उम्र में भी नहीं होती है, वो पढ़ाई लिखाई और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं. इस तरह की कोई बाध्यता नहीं होनी चाहिए. यह तो केवल एक चुनावी स्टंट है. प्रियंका गांधी को देखकर भारतीय जनता पार्टी की जमीन खिसक रही है.

पांच सीटों में चार पर बीजेपी का कब्जा
बता दें कि जनपद की पांच विधानसभा सीट मथुरा वृंदावन, छाता, गोवर्धन, बलदेव और मांट सीटों में से चार सीट पर बीजेपी का कब्जा है. जबकि मांट विधानसभा सीट पर बीएसपी विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा पिछले 40 वर्षों से हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर कब्जा करने का प्रयास करेगी. क्योंकि मथुरा वृंदावन सीट से बीजेपी विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं, तो वहीं छाता विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण कैबिनेट मंत्री हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!