बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए कुर्बानी देने को तैयार, सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं : शिवपाल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने हाथ मिलाते हुए संकेत दिया है कि सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं होगी.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्‍ता से हटाने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के आवास पर बैठक के बाद सभी अटकलों को खारिज करते हुए शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की थी.

गठबंधन की घोषणा के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक की और उनसे कहा, ‘हम लोग साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और त्‍याग करना पड़ा तो त्‍याग भी करेंगे.’ गठबंधन की चर्चा पर शिवपाल ने यह भी बताया कि पार्टी के लोगों को पहले ही बता दिया था कि गठबंधन के मामले में उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कम सीटें मिल सकती हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि इस बार उनकी पार्टी ने सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के बाद ही गठबंधन की घोषणा की है. अखिलेश ने अपने चाचा से हाथ मिलाने में देरी के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा, “सपा ने इस बार गठबंधन की घोषणा तब की है जब सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है.’

यादव ने कहा कि लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार हैं और सपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं. चाचा-भतीजा के पुनर्मिलन से पहले शिवपाल यादव ने कहा था कि वे 403 सदस्यीय उप्र विधानसभा के चुनाव में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं. अब इस गठबंधन के बाद उन्‍हें कम सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, इसलिए उन्होंने कहा कि हमें त्याग करना पड़े तो भी करेंगे.

सपा सूत्रों ने बताया कि अखिलेश के वहां पहुंचने से पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी शिवपाल के आवास पर मौजूद थे. समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सरकार में मंत्री रहे उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच मतभेद हुए. अखिलेश द्वारा शिवपाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद 2016 में चाचा और भतीजे के बीच संबंधों में खटास आ गई थी. अखिलेश जनवरी 2017 में सपा अध्यक्ष बने और शिवपाल ने 2018 में अपनी पार्टी बनाई. अब दोनों का एक साथ आना राजनीतिक मायने रखता है. हाल ही में पंचायत चुनाव के दौरान इटावा में सपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) एक साथ आए थे, जहां उन्होंने 24 में से 18 वार्ड जीते थे और भाजपा वहां एक सीट जीत सकी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!