कांग्रेस को संजीवनी देगा राहुल-प्रियंका का अमेठी दौरा

अमेठी । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपनी बहन व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। यहां वह भाजपा सरकार को हटाने के लिए महंगाई हटाओ कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होंगे। राहुल और प्रियंका का अमेठी दौरा जिले के कांग्रेसियों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। राहुल के कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। यहां गांधी परिवार को सिर्फ दो बार ही पराजय का सामना करना पड़ा था। पहली बार अमेठी को कर्मभूमि बनाने के लिए आए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी को पहले चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। वहीं आम चुनाव 2019 में तीन बार से अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी को भी स्मृति ईरानी के हाथों पराजय झेलनी पड़ी लेकिन अमेठी में पहले की तरह अब भी गांधी परिवार के प्रति अपनत्व व प्रेम की भावना बनी हुई है। वहीं राहुल गांधी ने भी अमेठी को अपने परिवार की तरह मानते हुए कोरोना काल में राशन, मास्क, सैनेटाइजर के साथ ही दवाएं व ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराकर परिवारिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की। अब कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में राहुल गांधी ने अपनी और अपने परिवार की कर्मभूमि अमेठी में शनिवार को प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होने की स्वीकृति देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की कोशिश की है। राहुल व प्रियंका गांधी को 18 दिसंबर को जगदीशपुर से हारीमऊ तक लगभग छह किमी तक भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही है। गुरुवार को अमेठी में कांग्रेस प्रवक्ता डा. अरविंद चतुर्वेदी व डा. नरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में यात्रा का प्रचार प्रसार किया गया। इसके साथ ही बैनर व पोस्टर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!