भतीजे को बचाने के लिए मोदी जी की दलाली कर रही हैं ममता बनर्जी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश कर रही हैं और विपक्ष को कमजोर कर रही हैं। चौधरी ने कहा, “ममता बनर्जी सीधे तौर पर मोदी जी की दलाली कर रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “वह विपक्ष को कमजोर करने के लिए सब कुछ कर रही हैं क्योंकि उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करना जरूरी है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए ऐसा कर रही हैं, जो प्रवर्तन निदेशालय के मामले का सामना कर रहे हैं। चौधरी ने कहा, “वह अपने भतीजे की रक्षा के लिए ऐसा कर रही हैं और वह जानती हैं कि केवल पीएम मोदी ही ऐसा कर सकते हैं। कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी के उस बयान के जवाब में निटिप्पणियां कीं, जसिमें उन्होंने कहा था कि वह 2020 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तरह, 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनावों में देश भर में भाजपा को पराजित होते देखना चाहती हैं। इससे पहले, मतता बनर्जी ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के अस्तित्व पर हमला करते हुए कहा, “कोई यूपीए नहीं है। तब से लेकर अब तक कांग्रेस नेता चौधरी कई मौकों पर पश्चिम बंगाल के सीएम पर हमलावर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!