कांग्रेस का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप

भोपाल । प्रदेश में आदिवासियों वोट बैंक को रिझाने के लिए सियासत जारी है। गुरुवार को कांग्रेस ने प्रेसकॉन्फ्रेंस कर शिवराज सरकार पर आदिवासियों को झूठे प्रलोभन दिखाकर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में रानी कमलापति का गिन्नौरगढ़ महल खंडहर हो रहा है। विधानसभा सत्र में महल का मुद्दे को लेकर रिपोर्ट रखने के लिए कमलनाथ के निर्देश पर 5 सदस्यीय कमेटी सज्जन सिंह वर्मा, ओमकार मरकाम, हीरालाल अलावा, पांचीलाल मेणा, बलवीर तोमर को शामिल कर बनाई गई। इस कमेटी के महल के दौरे के लिए वन मंडल अधिकारी, ओबेदुल्लागंज को एक आवेदन पत्र 13 दिसम्बर को दिया गया। वन मंडल अधिकारी ने बाघ मूवमेंट और बाघ गणना का हवाला देकर कमेटी में शामिल विधायको के प्रतिनिधिमंडल को किले पर जाने की अनुमति नही दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार आदिवासियों की इस गौरवशाली धरोहर को सहेजने में पूर्णत: असफल साबित हुई है, इसलिए वो किले पर जाने का प्रतिबंध लगाकर इस असफलता को छुपाना चाहती है। पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और उसके गौरवशाली इतिहास की धरोहर रानी कमलापति के नाम पर की जा रही राजनीति से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पुन: उजागर हुआ है। जिस भाजपा को पिछले 18 वर्षों से कभी भी रानी कमलापति की याद नही आयी, आज वो उनके इतिहास को गौरवशाली बताकर, उसके नाम पर हबीबगंज स्टेशन का नामकरण कर रही है।
वर्मा ने कहा कि राजधानी के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नामकरण, जिसको खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमाम भाजपा नेतागण ही, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की मांग कर रहे थे, उसको सिर्फ राजनीतिक लाभ की दृष्टि से रानी कमलापति के नाम से कर के प्रदेश सरकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। वही उसके विपरीत जमीनी सत्यता ये है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी, स्व.सुषमा स्वराज और ख़ुद शिवराज सिंह चौहान के प्रतिनिधित्व वाली विदिशा लोकसभा में आने वाला रानी कमलापति का गिन्नौरगढ़ किला अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाते हुए बदहाली, बेबसी और गुमनामी के साथ बुधनी विधानसभा की सीमा में जर्जर और बेहाल अवस्था में खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस किले के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है और इस किले की वास्तविक स्थिति हम जनता के सामने लाकर रहेंगे। सरकार कितने भी प्रतिबंध लगा ले, हमारा संघर्ष जारी रहेगा और हम रानी कमलापति की इस गौरवशाली आखिरी धरोहर को यूं मिटने, बर्बाद होने नही देंगे। कांग्रेस आदिवासी वर्ग के महानायकों के गौरवशाली इतिहास के साथ वर्षों से खड़ी है। हम भाजपा की तरह सिर्फ चुनावों में ही इन महानायकों को याद नही करते है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!