अखिलेश यादव का दावा यूपी चुनाव में कांग्रेस को नहीं मिलेगी एक भी सीट

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा। जब उनसे प्रियंका गांधी की रैलियों के बारे में पूछा तो उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2017 का अनुभव काफी खराब रहा। इसके अलावा और भी मुद्दों पर उन्होंने बात की। अखिलेश यादव से जब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब कमरा फुल हो चुका है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राष्ट्रीय दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूपी की जनता राज्य में अब नई सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि यूपी में योगी सरकार नहीं, योग्य सरकार चाहिए। इससे पहगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर बयान देने के बाद चौतरफा घिरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सफाई दी। अखिलेश ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं। मेरा आशय यूपी सरकार के खात्मे से था। अखिलेश यादव ने कहा, ”यूपी में योगी और मोदी का समय अब चला गया है। अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि काशी अच्छी जगह है। अंतिम समय पर काशी से अच्छी जगह कोई और नहीं है, आखिरी समय में वहीं रहा जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री को एक महीने के बजाय तीन महीने तक बनारस में रहना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!