पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

जन्म के समय लिंगानुपात पर इंदौर जिले द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन पर कलेक्टर सिंह ने दी समिति के सदस्यों को बधाई
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 : जन्म के समय लिंगानुपात पर इंदौर जिले ने लगाई 147 अंकों की छलांग

अवैध मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी रोकने के लिए जिले के स्कूल एवं कॉलेजों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान


इंदौर :कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सिंह ने सलाहकार समिति के सभी सदस्यों को नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में जिले में हुये जन्म के समय लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार लाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार इंदौर जिले में जन्म के समय लिंगानुपात जो 2015-16 में 849 था, वह 2019-21 में बढ़कर 996 हो गया है। जन्म के समय लिंगानुपात पर इंदौर जिले ने जो 147 अंकों की छलांग लगाई है उसमें सलाहकार समिति के सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कलेक्टर सिंह ने पीसीपीएनटीडी एक्ट के जमीनी स्तर पर बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिये एसडीएम लेवल पर एक्ट की मॉनिटरिंग हेतु समिति गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में कैमिस्ट शॉप पर बिना प्रिस्क्रिप्शेन एवं योग्य चिकित्सक द्वारा परामर्श के एमटीपी पील्स के विक्रय पर रोक लगाने के लिये जल्द ही आदेश पारित किये जायेंगे। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि जो भी सोनोग्राफी सेंटर पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों का उल्लंघन करता है उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमे आगे आने वाले समय में ना केवल जन्म के समय लिंगानुपात को बेहतर करना है बल्कि शिशु लिंगानुपात में भी अनुरूप सुधार लाना है। इसके लिये जिले में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि जिले में अवैध मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी रोकने के लिए जिले के स्कूल एवं कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जहां समिति सदस्यों द्वारा युवक एवं युवतियों को अवैध मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी के दूषप्रभावों के बारे में अवगत कराया जायेगा।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा जिले में पिछले तीन दशकों में पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन एवं उसके परिणामों के संबंध में पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया गया। प्रेजेटेंशन में बताया गया जिले में प्रसव पूर्व लिंग जांच को रोकने के लिये सोनोग्राफी केन्द्रों की पुन: मैपिंग करायी जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के पहचान पत्र भी अनिवार्य कर दिये गये है। सलाहकार समिति द्वारा भी इस संबंध में नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!