सिस्टम की वजह से ज्यादातर प्रोजेक्ट में देरी : नितिन गडकरी

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में सिस्टम के कारण अधिकतर प्रोजेक्ट(परियोजनाओं) में देरी हो रही है.

एससीएल इंडिया 2021 सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘मैं किसी के खिलाफ किसी भी प्रकार के आरोप नहीं लगाना चाहता लेकिन सिस्टम के कारण अधिकतर परियोजनाओं में देरी हो रही है. सरकारी प्रणाली में, निर्णय नहीं लेना और निर्णय के लिए देरी करना बड़ी समस्या है.’उन्होंने कहा, ‘हर जगह निर्णय लेने में बहुत देरी होती है, जिससे परियोजनाओं की लागत में वृद्धि होती है.’

हालांकि, केंद्र ने 2025 तक राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन कार्यक्रम के माध्यम से करोड़ों रुपये का आवंटन करके भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि कंस्ट्रक्शन का क्षेत्र भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक है. कृषि के बाद, यह हमारे सकल घरेलू उत्पाद में योगदान के मामले में दूसरे स्थान पर आता है.’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है. गडकरी ने कहा, ‘पीएम मोदी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की है जिसमें खान, रेल, पर्यावरण आदि मंत्री भी शामिल हैं. हम हमेशा देश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़े मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करते हैं.’

एससीएल इंडिया 2021 सम्मेलन ‘निर्माण कानून और मध्यस्थता एक रास्ता आगे’ विषय पर आधारित था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!