मध्य प्रदेश में डीआरआई ट्रक से पकड़ा साढ़े छह क्विंटल से ज्यादा गांजा

इंदौर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मप्र में गांजे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। सीबीएन के अधिकारियों ने, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा प्रदान की गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार रात ग्वालियर के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने एक ट्रक को रोका और लगभग 662.5 (6.62 क्विंटल) वजन के गांजा के कुल 135 पैकेट जब्त किए। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नम्बर वाले ट्रक में भारी मात्रा में गांजा तस्करी किया जा रहा है। सीबीएन ग्वालियर के अधिकारियों की टीमों को तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। देर रात हरियाणा के नंबर वाले एक संदिग्ध वाहन (ट्रक) को अधिकारियों ने रुकने का इशारा किया गया। लेकिन ट्रक चालक ने गाड़ी को नहीं रोका।

सीबीएन अधिकारियों ने ट्रक का पीछा किया और ग्वालियर आगरा राजमार्ग पर सफलतापूर्वक रोक दिया गया था। हालांकि दोनों सवार चलती ट्रक से कूदकर भाग गए। ट्रक की तलाशी में भूरे रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे गांजा के पैकेट बरामद हुए। ये पैकेट ड्राइवर के कैबिन के अंदर और साथ ही कैबिन के पीछे और हुड पर बनाई गई विशेष खाली जगहों में छुपाए गए थे। ट्रक की जांच के दौरान कई नकली नंबर प्लेट भी बरामद ट्रक और 135 बैग जिनका वजन लगभग 662.5 किलोग्राम था। (6.62 क्विंटल) गांजा एनडीपीएस अधिनियम के प्रविधानों के तहत जब्त किया गया। आगे की जांच जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!