सेज ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

भोपाल । आयकर विभाग ने बुधवार को भोपाल और इंदौर में सेज ग्रुप के ठिकाने पर छापामारा। इस दौरान विभाग को करोड़ों रूपए की अघोषित आय के कागजात मिले हैं। इन कागजों के आधार पर ग्रुप की कमाई का आकलन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने भोपाल और इंदौर में एजुकेशन और कंस्ट्रक्शन से जुड़े सेज ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स विभाग के अफसर सुबह-सुबह सेज ग्रुप के ऑफिस और निवास पर पहुंचे, जहां दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। भोपाल में सेज ग्रुप के अरेरा कॉलोनी, अयोध्या बायपास, एमपी नगर आदि ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।
10 ठिकानों पर चली रकार्रवाई
प्रसिद्ध शिक्षण और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी सेज के इंदौर और भोपाल के करीब 10 ठिकानों पर सुबह 6 बजे इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायत मिलने के बाद आयकर विभाग ने यहां छापेमार कार्रवाई की है। सेज के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सबूतों को आयकर विभाग की टीम ने खंगाला। सेज यूनिवर्सिटी सहित अग्रवाल कंस्ट्रक्शन के कार्यालयों पर भी टीम कार्रवाई की गई।
ग्रुप के चेयरमैन के आवास पर भी छापे की कार्रवाई
इस ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल के अरेरा कॉलोनी स्थित आवास पर भी छापे की कार्रवाई की गई है। छापामार कार्रवाई के कारण इस ग्रुप के कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई थी, इस ग्रुप में अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी, सेज यूनिवर्सिटी भोपाल, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर, सागर इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, सागर इंटरनेशनल स्कूल, अग्रवाल पॉवर प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
रसूखदारों का लगा है पैसा
सेज समूह के ठिकानों पर आयकर छापे की कार्यवाही को लेकर चर्चा है कि इस समूह कई रसूखदारों का पैसा लगा है। कई अधिकारी एवं अन्य लोगों का भी पैसा लगा है। हालांकि आयकर विभाग ने अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!