वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन

देश के मशहूर पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।विनोद दुआ पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गंभीर होने के बाद ICU में एडमिट थे। इस दौरान उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है।
दूरदर्शन और एनडीटीवी में कई साल तक काम करने वाले दुआ साल की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का भी जून में कोविड से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।

नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया. विनोद दुआ लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की. मल्लिका दुआ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा.

मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वह (विनोद दुआ) अब हमारी मां और उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में है और वे साथ में गाना, खाना पकाना और यात्रा जारी रखेंगे.’

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. विनोद दुआ ने कोरोना को मात दे दी थी. जबकि उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था.

लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पांच दिनों से वह अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

विनोद दुआ का फेमस प्रोग्राम ‘जायका इंडिया का’

विनोद दुआ ने 42 साल से अधिक समय तक पत्रकारिता की. वह हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरा रहे हैं और दूरदर्शन व एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दीं. ‘जायका इंडिया का’ उनका फेमस शो था. हाल के दिनों में वह वेब शो में अपनी राजनीतिक टिप्पणी के लिए जाने जाते थे.

विनोद दुआ का जन्म 11 मार्च, 1954 को नई दिल्ली में हुआ था. पत्रकारिता में सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने 2008 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था.

विनोद दुआ 1996 में, रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार बने थे.

विनोद दुआ ने हंसराज कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की. नवंबर 1974 में, दुआ ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले हिंदी भाषा के कार्यक्रम ‘युवा मंच’ में टेलीविजन पर पहली प्रस्तुति दी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!