‘राजा’ को झटका देंगे ‘महाराज’ ! राघोगढ़ में पहली बार सिंधिया की चुनौती, दिग्गी के करीबी को BJP में कराएंगे शामिल

आज पहली बार दिग्विजय सिंह के गढ़ राघोगढ़ में सिंधिया कोई बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि वे दिग्गी राजा के करीब मूलसिंह के बेटे हीरेन्द्र सिंह को बीजेपी में शामिल करवा सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो ये एमपी की सियासत में अहम घटना होगी. क्योंकि इससे पहले सिंधिया सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह पर हमला करने से बचते रहे हैं.

गुना। शनिवार का दिन मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के लिए टर्निंग प्वाइंट हो सकता है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व CM दिग्विजय सिंह के गढ़ और गृह नगर में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं. इस दौरान ‘महाराज’ यानि सिंधिया ‘राजा’ यानि दिग्विजय सिंह को जोर का झटका दे सकते हैं.

‘राजा’ को झटका देंगे ‘महाराज’ !

सियासत के गलियारों में चर्चा है कि दिग्गी के करीबी और राघोगढ़ सीट से दो बार विधायक रहे मूलसिंह दादाभाई के बेट हीरेन्द्र सिंह BJP में शामिल हो सकते हैं. ये खेला कराने वालें हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया. वे कांग्रेस का दामन छोड़कर कई समर्थकों के साथ सिंधिया की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ले सकते हैं.सिंधिया के करीबियों ने दावा किया है कि हीरेंद्र सिंह लंबे समय से सिंधिया के संपर्क में हैं. उनके बीजेपी में आने की अटकलें काफी समय से चल रही हैं. लेकिन राघोगढ़ के आईटीआई ग्राउंड में शनिवार को सिंधिया का कार्यक्रम होना है. सिंधिया समर्थकों का दावा है कि यहीं पर दिग्गी राजा को ‘महाराज’ पटखनी देंगे.

दिग्विजय पर सीधा हमला करने से बचत रहे हैं सिंधिया

अभी तक कभी भी सिंधिया ने दिग्विजय के इलाके में सार्वजनिक कार्यक्रम या सभा नहीं की है. 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले केवल एक बार 16 मई 2018 को जयवर्धन सिंह के निमंत्रण पर वे राघोगढ़ किले पर भोजन करने पहुंचे थे. मार्च 2020 में BJP का दामन थामने के बाद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अभी तक दिग्विजय सिंह के इलाके में कार्यक्रम नहीं किया था. भाषणों में भी सिंधिया दिग्विजय सिंह पर खुलकर कुछ नहीं बोले हैं. 2020 के उपचुनावों में भी सिंधिया ने कमलनाथ पर ही ज्यादा हमला किया. दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन सिंह लगातार सिंधिया पर हमला करते रहे हैं.

दिग्गी के करीबी मूलसिंह के बेटे हीरेंद्र को BJP में शामिल कराने की तैयारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के BJP में जाने के बाद से ही यह चर्चा थी कि सिंधिंया कब दिग्विजय सिंह को चुनौती देंगे. लगभग डेढ़ साल बाद BJP दिग्गी राजा के इलाके में बड़ी सेंध लगाने में कामयाब होती दिखाई दे रही है. माना जा रहा है कि जिस तरह उपचुनावों में दिग्विजय सिंह, उनके भाई लक्ष्मण सिंह और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह चौपेट नदी की सीमा लांघकर सिंधिया के इलाके में चुनाव प्रचार करने आए थे, अब सिंधिया भी चौपेट नदी की सीमा लांघकर राघोगढ़ में दम दिखाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!