इंदौर में कोरोना डरा रहा है। 24 घंटे में 12 नए मरीज मिले हैं। दो दिन पहले 23 नवंबर को 13 संक्रमित मिल चुके हैं। पिछले सात दिन में 45 मरीज सामने आ चुके हैं। 1 मौत भी हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई हे।
7 हजार सैंपल टेस्ट किए गए थे। इनमें से 6986 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। जो 12 नए मरीज मिले हैं उनमें 4 कनाडिया के, 3 चंदन नगर के, 2 एरोड्रम के तथा 1 राजेंद्र नगर का है। दो मरीजों के मामले में पता व मोबाइल नं. गलत होने से जानकारी नहीं मिल पा रही है। बहरहाल, 10 मरीजों को कोविड केयर हॉस्पिटल में एडमिट कराने के साथ उनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
7 दिन में 45 केस, 1 मौत भी
7 दिन के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर में 45 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। 20 नवंबर को 6 केस मिले थे। 21 को 4 केस मिले थे 1 मौत भी हुई थी। 22 नवंबर को 3, 23 नवंबर को 13, 24 नवंबर को 5, 25 नवंबर को 2, तो अब 26 नवंबर को 12 पॉजिटिव मिले हैं।









