पंजाब में सिद्धू के लिए बैटिंग क्यों करने लगे केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से दिखाए साहस पर उनको नाज है। केजरीवाल ने पंजाब के अमृतसर में कहा कि सिद्धू चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के झूठे दावों का पर्दाफाश कर रहे हैं। मंगलवार को केजरीवाल ने कहा, ‘कल, मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया कि उनकी सरकार से रेत माफियाओं का खात्मा कर दिया है और रेत की कीमतें घटा दी हैं। कुछ ही देर में, सिद्धू ने कहा कि यह जानकारी गलत है। उन्होंने बताया कि रेत माफिया अभी भी काम कर रहे हैं। मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं। उन्होंने आगे कहा, ‘सिद्धू खुद कह चुके हैं कि चन्नी झूठ बोल रहे हैं। वह जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं लेकिन पूरी कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज दबाने में जुटी है। पहले कैप्टन और अब चन्नी।’ इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लिनिक बनाने जैसे अपने वादों को पूरा नहीं किया। बता दें कि अमरिंदर सिंह से इस्तीफा लेने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी कलह अभी भी जारी है। चन्नी सरकार की नियुक्तियों से नाराज होकर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से भी इस्तीफा दे दिया था, जिसे उन्होंने बाद में वापस लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!