भोपाल। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के आवास पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह नहीं पहुंच सके. इस पर विधायक ने जमकर कटाक्ष किया. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिसे राम बुलाते हैं वही राम के पास आते हैं।
दिग्विजय सिंह पर रामेश्वर शर्मा का तंज
दिग्विजय सिंह को बीजेपी एमएलए रामेश्वर शर्मा के बंगले पर जाने से पुलिस ने रोक दिया. रामेश्वर शर्मा के घर पर रामधुन का आयोजन हो रहा है. इसमें दिग्विजय सिंह ने भी आने की बात कही थी. लेकिन दिग्विजय सिंह को प्रशासन ने बीजेपी विधायक के आवास पर जाने से रोक दिया। इस पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राम जिस बुलाते हैं वहीं उनके पास आते हैं।
जो राम को काल्पनिक बताते हैं, वे खुद काल्पनिक हो जाएंगे
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वो कैसे आते, उन पर दूसरे धर्मों का दबाव है. जो राम को काल्पनिक बताते हैं, आने वाले समय में वे काल्पनिक हो जाते हैं. अगर वो यहां आते तो उनपर भी राम की कृपा हो जाती.
वोट का बटन दबाकर जनता तोड़ेगी घुटने
घुटने तोड़ने वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा ने कहा, कि हम क्यों उनके घुटने तोड़ेंगे. वो कहीं नहीं हैं, वो क्या सत्ता में हैं. जनता जब वोट का बटन दबाएगी तो अपने आप राम विरोधियों के घुटने टूट जाएंगे.









