ग्वालियर चंबल: बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुटबाजी हावी, केंद्रीय मंत्रियों के समर्थक खेमों में बंटे

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब से कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है, तभी से ही ग्वालियर चंबल संभाग में बीजेपी में गुटबाजी तेज हो गई है और यह गुटबाजी अंचल के दोनों ही दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बीच चल रही है. वहीं इसको लेकर विपक्ष लगातार आरोप लगा रही है।

बीजेपी में गुटबाजी

दो केंद्रीय मंत्रियों के समर्थकों के बीच गुटबाजी की खबरों को हवा तब मिलती है जब सिंधिया गुट के मंत्री अधिकारियों के साथ अलग बैठक करते हैं और उसके बाद नरेंद्र सिंह तोमर गुट के मंत्री उन्हीं अधिकारियों के साथ दोबारा बैठक करते हैं. ऐसे में अधिकारी भी पशोपेश में है कि आखिर किसकी मानें और किसकी नहीं? इसके साथ ही पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी और श्रेय लेने की होड़ से कहीं ना कहीं विकास अवरुद्ध हो रहा है जिसका जनता को सीधे तौर पर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

पेशोपेश में अधिकारी

दरअसल ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट की ताजपोशी हुई है, ऐसे में अक्सर यहां आकर वो अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं. इसी कड़ी में वह ग्वालियर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की. इस बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर समर्थक मंत्री भारत सिंह भी मौजूद थे, लेकिन उसके एक दिन बाद ही मंत्री भारत सिंह ने अधिकारियों के साथ एकबार फिर समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया. हालांकि, इस बैठक के बुलाए जाने की खबर सत्ता के गलियारों में आई तो गुटबाजी के आरोप लगने लगे, ऐसे में बैठक को आनन-फानन में रद्द किया गया. लेकिन उसके बाद भारत सिंह ने कई विभागों के अधिकारियों को अपने बंगले पर बुलाया और उनके साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की. इस बार-बार के मंथन से अधिकारी भी कंफ्यूज हैं.

गुटबाजी के चक्कर में जनता परेशान- कांग्रेस

कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह का सीधा आरोप है कि दोनों ही गुटों के लोग आपस में सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा हैं. ऐसे में शहर विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकास को लेकर विपक्ष हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है लेकिन बीजेपी को लोगों को आपस में सामंजस्य बनाना होगा.

कांग्रेस का विकास से लेना-देना नहीं- बीजेपी

वही कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी के मंत्री भारत सिंह का कहना है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में विकास किया नहीं, यही कारण है कि उन्हें विपक्ष में बैठना पड़ रहा है. बीजेपी का हर जनप्रतिनिधि फिर चाहे वो विधायक हो, सांसद हो या मंत्री ग्वालियर के विकास के लिए चिंतित रहता है. यही कारण है कि समय-समय पर इस तरह की समीक्षा बैठक आयोजित की जाती हैं. हालांकि गुटबाजी को लेकर कुछ भी कहने से वो बचते नजर आए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!