इंदौर:कोरोना के 6 नए मरीज:​​​​​​​पलासिया, संविद नगर, स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में मिले संक्रमित; सभी को लग चुके दोनों डोज

इंदौर:शनिवार को 24 घंटे में 6 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पलासिया, संविद नगर और स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में केस सामने आए हैं। तीनों जगह दो-दो मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है। इन सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं तथा कॉन्टैक्ट हिस्ट्री सामने आई है।

CMHO डॉ. बीएस सेत्या ने बताया कि 4508 सैंपल टेस्ट किए गए थे। इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 2886432 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 153292 पॉजिटिव पाए गए। 151877 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1392 मौतें हुई हैं। जो 6 नए मरीज मिले हैं, उनके घर मेडिकल टीमें भेजी गईं। सभी 6 मरीजों को कोविड केयर सेंटर में एडमिट किया गया है। इसके साथ ही इनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

IRL लैब के वायर काटकर ले गए चोर

उधर, MRTB हॉस्पिटल में शुक्रवार रात चोरी हो गई। रात को चोर यहां IRL Lab (Intermediate Reference Laboratory) के वायर चुराकर ले गए। खास बात यह कि उक्त लैब में बैक्टीरिया, कल्चर, ड्रग सेन्सिटिविटी, टीबी सहित कई जरूरी मशीनें हैं और नियमित जांच होती है। वारदात के बाद इन सभी मशीनों का संचालन बंद है। सूत्रों के मुताबिक वायर काटने के दौरान मशीनों को अगर नुकसान नहीं हुआ तो नई केबल डाली जा सकती है लेकिन अगर मशीनों को नुकसान हुआ है तो संबंधित कंपनियों को इंजीनियर्स को बुलाना पड़ेगा। इसमें नुकसान का आकलन होगा। इसके बाद नए सिरे से काम होगा जिसमें समय भी लग सकता है। मामले में डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि इस मामले में संबंधित प्रभारी से जानकारी ली जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!