यूपी की तर्ज पर पटना-कोलकाता के बीच भी बनेगा एक्सप्रेस-वे

पटना. यूपी की तर्ज पर अब बिहार में भी एक्सप्रेस-वे बनेगा. बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे पटना से कोलकाता के बीच बनाया जाएगा. इस बात की जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में दी. पथ निर्माण मंत्री की मानें तो भारत माला (Bharat Mala Project) फेज-टू में बिहार की जिन सड़कों को शामिल किया गया है उसमें एक्सप्रेस-वे भी है. पथ निर्माण मंत्री की मानें तो यह यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस की तर्ज पर ही इसका भी निर्माण होगा.

पथ निर्माण मंत्री ने नितिन नवीन ने कहा कि पटना में बन रहा रिंग रोड का काम भारतमाला फेज-वन के तहत ही चल रहा है. काम पूरा होने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसी सड़कें पटना में भी देखने को मिलने लगेंगी. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में 15 सालों के कार्यकाल में सड़कों के कायाकल्प का दावा करते हुए पथ निर्मानमंत्री ने कहा कि राज्य के हर गांव से 40 किलोमीटर की दूरी पर फोरलेन सड़क हो इस पर काम फिलहाल चल रहा है.

गौरतलब है कि भारत माला-2 के तहत पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत सड़कें बिहारशरीफ के बाद पूरी तरह से नई होगी. पटना से कोलकाता एक्सप्रेस-वे बिहार की पहली सड़क होगी जो ऐक्सेस रिस्ट्रिक्टेड होगी, यानी इसमें बीच में कोई वाहन रोड पर नहीं दिखेग. यह रोड पटना-बख्तियारपुर फोरलेन होते हुए बख्तियारपुर-रजौली से निकलेगी . बिहारशरीफ के नालंदा से इस एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट अलग हो जाएगा. जिस रास्ते से यह रोड आगे बढ़ेगा उस पर फिलहाल अभी कोई सड़क नहीं है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शेखपुरा, सिकंदरा, चकाई, मधुपुर, दुर्गापुर और पानागढ़ होते हुए यह रोड ढालकुनी से आगे बढ़ेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!