प्राइवेट में ज्यादा संभावना, यहां मूंगफली बेचने वाला भी बन जाता है अरबपति : मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

मेरठ: यूपी सरकार के श्रम सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक प्राइवेट विश्वविद्यालय में रोज़गार मेले का शुभारम्भ करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र में मेहनत के हिसाब से आगे बढ़ने का मौका मिलता है. यहां मूंगफली बेचने वाला भी अरबपति बन गया. उन्होंने कहा कि जो कल तक सड़क की जिंदगी जी रहा था वो आज अरबों में खेल रहा है. हालांकि बाद में जब स्वामी प्रसाद मौर्य से पत्रकारों ने पूछा कि कोई ऐसा उदाहरण बताएं जहां मूंगफली बेचने वाला अरबपति बन गया तो मंत्री जी ने कहा गूगल देखिए मालूम हो जाएगा.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारी क्षेत्रों में पद बहुत सीमित होते हैं. सरकारी पदों के सापेक्ष पढ़े लिखे नौजवानों की एक लंबी फौज है. चाहकर सभी को सरकारी पदों के सापेक्ष समाजोयित नहीं किया जा सकता. लेकिन निजी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि आज जो भी प्रतिभाशाली युवक है सरकारी क्षेत्र की बजाए निजी क्षेत्र को प्राथमिकता ज्यादा देता है. क्योंकि निजी क्षेत्र में प्रतिभा के अऩुसार आगे बढ़ने का मौका मिलता है. आप जितनी मेहनत करेंगे आपका परफॉरमेंस जितना बेहतर होगा उसके मुताबिक गुणात्मक ढंग से आपके वेतन की वृद्धि होती है. लेकिन सरकारी क्षेत्र में एक तो सीमित पद है और वहां की बंधी हुई तनख्वाह है. आप कितना भी हार्ड वर्क करोगे मिलेगा आपको उतना ही, लेकिन निजी क्षेत्र में आज जितना हार्ड वर्क करोगे आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि तमाम ऐसे लोगो का जीवन परिचय अगर देखे तो कभी सामान्य व्यवसाय से जुड़े थे. मूंगफली बेचने वाला भी अरबति बन गया. छोटे काम करने वाली इंड्रस्टलिस्ट हो गए. जो कल तक सड़क पर ज़िन्दगी जा रहा था वो अरबों में खेल रहा है.

बीजेपी सरकार में श्रमिकों के बेटियों की शादी वीआईपी तरीके से
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, बीजेपी सरकार में वीआइपी तरीके से श्रमिकों की बेटियों की शादियां होती हैं. गंगानगर स्थित आइआइएमटी विश्वविद्यालय के सभागार में मंत्री ने कहा पिछली सरकारों में 2009 से 2017 तक श्रमिकों के केवल 22 लाख पंजीयन हुए थे लेकिन बीजेपी सरकार में यह आंकड़ा 1.22 करोड़ के पार पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जितनी सुविधाएं श्रमिकों के परिवारों को दी हैं, उतनी उसके पहले की सरकारों में सब मिलाकर भी नहीं दी गई. मौजूदा समय में एक गरीब श्रमिक की बेटी की शादी भी वीआइपी तरीके से सामूहिक विवाह के तहत होती है. अयोध्या, गाजियाबाद व लखनऊ में श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह हुए. जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर अन्य विभागों के मंत्री व विधायकगण शामिल हुए. मंत्री आइआइएमटी विवि में आयोजित दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. मंत्री उस वक्त थोड़ा असहज हो गए जब पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक दिव्यांग नौकरी न मिलने कि बात कहने लगा. हालांकि मंत्री ने कहा कि उसे उसकी प्रतिभा के अनुसार नौकरी ज़रुर मिलेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!