तीन दिनी दिल्ली दौरे पर पीएम मोदी से मुलाकात कर सकती हैं ममता

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 3 दिनों के दिल्ली दौरे पर आ रही हैं।उनके 22 नवंबर को दिल्ली आकर 25 नवंबर को लौटने की योजना है। वह दो से ढाई दिनों तक दिल्ली में रहेंगी। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकती हैं। साथ ही विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। खबर यह भी है, कि ममता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।ममता के दौरे की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर हो सकती है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी राज्य का बकाया, बीएसएफ की कार्य क्षमता बढ़ाने सहित कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।
बता दें कि गृह मंत्रालय ने बंगाल सहित तीन राज्यों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी कर दी गई है,इस लेकर कुछ राज्य सरकारों ने आपत्ति दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी अपनी आपत्तियों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अवगत कराएंगी। इसके पहले राज्य के बकाए को लेकर बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वर्चुअल बैठक की थी। दोनों ही नेताओं के बीच राज्य के बकाया को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष भी यह मुद्दा उठा सकती हैं।बता दें कि इससे पहले भी सितंबर में ममता बनर्जी ने दिल्ली का दौरा किया था और वादा किया था कि वह हर 2 महीने पर राजधानी आती रहेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!