महिलाओं की मुफ्त ड्राइविंग ट्रेनिंग का खर्च अब केन्द्र सरकार देगी

इंदौर। प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा पहली बार इंदौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई ड्राइविंग ट्रेनिंग योजना को इतनी सराहना मिली है कि अब इसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शामिल कर लिया गया है। अब केंद्र की इस योजना के तहत शहर में जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कार ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रदेश में पहली बार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने 15 जनवरी से पहली बार महिलाओं को ड्राइविंग ट्रेनिंग की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत इंदौर के नंदानगर स्थित आईटीआई ग्राउंड पर परिवहन विभाग और आईटीआई विभाग मिलकर महिलाओं को नि:शुल्क ड्राइविंग की ट्रेनिंग देता है। बाहर से आने वाली महिलाओं के लिए यहां रहने और भोजन की भी मुफ्त व्यवस्था की जाती है। अब तक अलग-अलग बैच में 126 महिलाएं यहां से ट्रेनिंग ले चुकी हैं और ज्यादातर रोजगार से जुड़ चुकी हैं।
केंद्र सरकार की योजना के तहत ट्रेनिंग
 हाल ही में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत भी इस योजना को शामिल कर लिया गया है। अब इस योजना के तहत पहली बैच बनाकर 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर महिला की ट्रेनिंग पर आने वाला 18 से 21 हजार रुपए का खर्च केंद्रीय तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा कौशल भारत योजना के तहत उठाया जाएगा। योजना के तहत महिलाओं के आवेदन मंगवाए  जा चुके हैं और जल्द ही ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग भी में परिवहन विभाग का सहयोग लिया जाएगा। परिवहन विभाग की योजना के तहत भी जल्द ही एक बैच शुरू की जाने की तैयारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!