हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए बनेगा टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन लाउंज

भोपाल । वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में शुमार एमपी की राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्‍टेशन पर प्रदेश की झलकियां देखने के मिलेगी। प्रदेश के पर्यटन और संस्‍कृति स्थलों की जानकारी के लिए यहां टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन लाउंज बनाया जाएगा। स्‍टेशन के मुख्‍य द्वार एवं प्रतीक्षालय में प्रदेश के पर्यटन एवं दर्शनीय स्‍थलों, विशेषकर भोपाल शहर व भोपाल के आस पास के प्रमुख स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दें कि भोजपुर मंदिर, सांची स्तूप, भीमबेठि‍का, बिड़ला मंदिर, शंकाश्‍यामजी, वीआईपी रोड, तवा डेम, जनजातीय संग्रहालय आदि स्‍थलों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं मुख्‍य द्वार के अंदर दोनों ओर की दीवाल पर भील, पिथोरा पेंटिंग्‍स व अन्य आर्ट इफेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ साथ ही जनजा‍तीय शिल्‍पकला का नमूना पेपरमेशी से निर्मित जनजातीय मुखौटे को मुख्य गेट के सामने की वॉल पर लगाया जाएगा। उधर फर्स्‍ट फ्लोर पर निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में टूरिस्ट इंफॉर्मेशन लाउंज भी स्‍थापित करने व एक बड़ी एलईडी स्क्रीन इंस्‍टाल की जाएगी। जिससे यात्रियों और पर्यटकों को प्रदेश के पर्यटन स्‍थलों की संपूर्ण जानकारी मिल सकेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!