आज पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पद्म भूषण से होगी सम्मानित

पूर्व लोकसभा स्पीकर तथा 8 बार सांसद रही इंदौर की सुमित्रा महाजन को मंगलवार 9 नवम्बर को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। राजनीति में विशेष योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। इस सिलसिले में महाजन सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गई थी और उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात की।

इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया था। इस मौके पर तब उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपनी सभी भूमिकाओं में सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार काम किया है, शायद यही कारण हो सकता है कि यह सम्मान दिया जा रहा है। यदि आपका काम प्रामाणिक है, तो इसका फल आपको अवश्य मिलता है। वैसे इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम है। वे देश की एकमात्र महिला सांसद रही जिन्होंने लगातार आठ लोकसभा चुनाव जीते है। महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनी थी तथा देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थी। महाजन के राजनीतिक सफर की शुरूआत 1980 के दशक में हुई थी। वे पहली बार इंदौर नगर निगम के लिए पार्षद चुनी गई। बाद में उन्हें इंदौर का उपमहापौर भी बनाया गया। वह लगातार 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में लगातार सांसद चुनी गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!