जेल प्रहरी की मारपीट से पीडित को 15 हज़ार रू. एक माह में अदा करें

धार:मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जेल प्रहरी की मारपीट से पीडित को 15 हजार रूपये एक माह में अदा करने की अनुशंसा राज्य शासन को की है। मामला धार जिले का है। 

आयोग के प्रकरण क्रमांक 3702/धार/2019 के अनुसार धार जिले के ग्राम बिछिया, पोस्ट बडोदिया निवासी आवेदिका श्रीमती कलाबाई पत्नी वीरेन्द्र भूरिया ने एक शिकायती आवेदन आयोग को प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उसके  पति के साथ सब जेल, सरदारपुर, जिला धार में पदस्थ जेल प्रहरी संतोष लोधी द्वारा मारपीट कर उन्हें प्रताडित किया गया। उनके पति का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरदारपुर में उपचार कराया गया। श्रीमती कलाबाई ने अपने पति के साथ हुई मारपीट और प्रताडना की शिकायत कर उसके पति को न्याय दिलाने का अनुरोध किया था। आयोग ने मामले की निरंतर सुनवाई की। आयोग ने पाया कि आवेदिका के पति के साथ जेल प्रहरी द्वारा की गई मारपीट के कारण उसके मौलिक/मानव अधिकारों का उल्लंघन हुआ। अतः राज्य शासन उन्हें क्षतिपूर्ति राशि के रूप में 15 हजार रूपये एक माह में अदा करे। शासन चाहे, तो यह राशि दोषी जेल प्रहरी से वसूल कर सकता है। आयोग ने यह भी कहा है कि शासन दोषी सहायक जेल अधीक्षक, सरदारपुर के विरूद्ध जारी विभागीय जांच की कार्यवाही भी शीघ्रतापूर्वक पूर्ण करे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!