पड़ोसन के प्यार में बीवी की पिटाई, पति बोला- तुझे नहीं रखूंगा, पड़ोस की अज्जूबाई के साथ रहूंगा

खंडवा. खंडवा में शनिवार रात अजीबो-गरीब मामला सामने आया. यहां एक शराबी ने पड़ोसन के प्यार में बीवी को जमकर पीटा. उसने पीटते हुए पत्नी से कहा- तू घर से निकल जा, तुझे नहीं रखूंगा और मैं तो पड़ोस की अज्जूबाई के साथ रहूंगा. पिटाई के बाद पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची और पति के साथ-साथ पड़ोसन के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया. महिला ने पुलिस को शिकायत की कि पति और पड़ोसन ने मिलकर शनिवार-रविवार रात 2 बजे मुक्कों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी.

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला भगतसिंह चौक का है. यहां रहने वाली रूपाली वर्मा की शिकायत पर उसके पति मनीष पिता गुलाबचंद वर्मा और अज्जूबाई पति दीपक वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है. उनके खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदि है. वह बीमार भी रहता है. उसका रोज पत्नी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है. शनिवार की रात को भी उसने पड़ोस की अज्जू बाई के साथ मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की. प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
इंदौर में पिता की हैवानियत से भरा चेहरा सामने आया है. पिता पड़ोसी किराएदार के साथ मिलकर अपनी ही 15 साल की बेटी का बलात्कार कर रहा था. मामला तब खुला जब लड़की गर्भवती हुई. उसने दादी के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. खजराना थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को नाबालिग लड़की दादी के साथ पुलिस स्टेशन आई थी. बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती गर्भवती है.

पुलिस ने पूरा मामला पूछा और लड़की से बात की. लड़की से पुलिस को पता चला कि उसके साथ पिता और किराएदार ने बलात्कार किया है. दोनों नाबालिग को डरा-धमकाकर कई दिनों से रेप कर रहे थे. पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके पिता और पड़ोसी सोनू इस साल मार्च से उसका बलात्कार कर रहे थे. पहले तो वह उनकी धमकियों से डर गई. लेकिन, जब गर्भवती हुई तो हिम्मत जुटाकर यह बात दादी को बताई. पुलिस ने लड़की के बयान लेकर FIR दर्ज की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की की काउंसलिंग भी कराई है.

  • सम्बंधित खबरे

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!