हनुवंतिया में 6वां जल महोत्सव 20 से

भोपाल। खंडवा में नर्मदा बैकवॉटर में पर्यटन विभाग द्वारा विकसित हनुवंतिया टापू पर 6वां जल महोत्सव शुरु होने जा रहा है। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर्यटकों को एंट्री के लिए वैक्सीन के दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य रहेगा। जल महोत्सव से पहले दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए पर्यटन विभाग ने टेंट सिटी को ओपन कर दिया था। लेकिन, जल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ नहीं हो पाया। मप्र पर्यटन विकास निगम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रण भेजा, जिसे स्वीकार कर मुख्यमंत्री 20 नवंबर को हनुवंतिया आएंगे और यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे।

थर्मल स्क्रीनिंग नहीं
टूरिज्म बोर्ड निगम ने टेंट सिटी के ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए है कि कोविड-19 के दौरान नियमों का पालन किया जाए। लेकिन यहां पर किसी प्रकार का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। टेंट सिटी 1 नवंबर से शुरू हो गई है, यहां शहरों से पर्यटक आ रहे हैं लेकिन इन पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं की जा रही है। वैक्सीन सर्टिफिकेट भी नहीं देखे जा रहे है। न सैनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।

जल महोत्सव में ये एक्टिविटीज
जल महोत्सव में सेल्फ पैरामोटर, लांग राइड पैरामोटर, जीप पैरासेलिंग, हॉट एयर बलून, किड्स ब्लो (10 साल के बच्चों के लिए), जिप लाइन, रोप स्विंग, जिप साइकिल, क्रिकेट बॉलिंग, पैंट बॉल, स्विंग ब्रीज, एटीवी, जोर्ब बाल, बॉडी जोर्ब, एयर गन, रिंग गेम, जोप गेम, ट्रेंपोलाइन, केसल जंपिंग, आर्चरी, बुल बोट। वॉटर एक्टिविटी क्रूज राइड, जेट बोट, स्पीड बोट, बनाना राइड, बंपर राइड, स्लीपिंग राइड, जेट स्की राइड। इसके अलावा अन्य एक्टिविटीज भी यहां है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!