मध्य प्रदेश के 100 से अधिक शिव मंदिरों में केदारनाथ मंदिर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंचे, इस दौरान यहां से देश के ज्योतिर्लिंगों और प्रमुख शिव मंदिरों में इसका लाइव प्रसारण किया गया। इसके साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन और पूजन किया गया। मध्य प्रदेश के 122 मंदिरों में लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा महाकाल मंदिर में पूजन किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़े, कैलाश विजयवर्गीय ओंकारेश्वर मंदिर और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना के ककनमठ मंदिर से कार्यक्रम में जुड़े। देशभर के बड़े शिवालयों में केदारनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ी एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, खंडवा के नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल सहित भाजपा नेता, संत व सन्यासी मौजूद हैं।

खंडवा के रामेश्वर कुंड क्षेत्र में सीधा प्रसारण

केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम का खंडवा रामेश्वर कुंड क्षेत्र में भी सीधा प्रसारण किया गया। इसमें वन मंत्री विजय शाह, विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश डोंगरे, राजेश तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री के भाषण से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामेश्वर आम्रकुंज स्थित प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए। यहां पर अस्थाई रूप से बनाए गए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर श्रीराम मंदिर और गुप्तेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!