हेयरफॉल से परेशान हैं तो जानिए उसके कारण और करें घर पर उपचार

लम्बे और घने बाल गॉड गिफ्ट है, जो चेहरे की खूबसूरती में इज़ाफ़ा करते हैं। लम्बे और घने बालों की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन सबको यह गिफ्ट नहीं मिलता। मौसम बदलने का असर सिर्फ स्किन पर ही नहीं दिखता बल्कि बालों पर भी दिखता है। सर्दी में बाल ज्यादा झड़ते है। वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण होते हैं जैसे तनाव, एनीमिया, बालों के साथ एक्सपेरिमेंट, विटामिन बी और प्रोटीन की कमी, डैंड्रफ, थायराइड, बोरिंग के पानी से बाल धोना और बालों की जड़ों में इंफेक्शन होने से भी कई बार हेयर फॉल की समस्या बनी रहती है। ऐसे में बालों को ज्यादा देखभाल और पोषण की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि गिरते बालों का उपचार कैसे किया जाए।

नारियल के तेल से मसाज करें:

बालों को पोषण देने के लिए नारियल तेल बेहद असरदार है। नारियल तेल को हल्का सा गर्म करके बालों की जड़ों में मसाज करें। तेल से मसाज करने पर बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत होते हैं। इस तेल की मसाज करने पर इसे 1 घंटे तक बालों में लगाएं फिर वॉश करें।

गुड़हल और नारियल के तेल से मसाज करें:

गुड़हल के फूलों को पीसकर नारियल तेल के साथ बालों में लगाएं और आधे से 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें फिर बालों को वॉश करें। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल और डैंड्रफ से निजात मिलेगी।

अंडा हेयरफॉल रोकेगा:

प्रोटीन से भरपूर अंडा में जिंक, मिनरल और सल्फर भी होता है, ये सभी पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही बालों का झड़ने से रोकते हैं। अंडे के सफेद भाग को जैतून के तेल के साथ अच्छी तरह मिक्स करके बालों में मसाज करें। आधे घंटे के बाद बालों को वॉश कर लें।

प्याज लगाएं:

प्याज का रस गिरते बालों का बेहतरीन इलाज है। इसे लगाने से न केवल हेयरफॉल कम होता है बल्कि बालों की लंबाई बढ़ना भी शुरू हो जाती है। सप्ताह में दो बार प्याज के रस को बालों में लगाकर आधे घंटे बाद शैंपू कर लीजिए हेयर फॉल से छुटकारा मिलेगा।

लहसुन से हेयर फॉल का उपचार:

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे नारियल तेल में पकाकर बालों में लगाने से हेयर फॉल का उपचार होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!