उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा, जनता का रुख बदल रहा, भाजपी की उल्टी गिनती शुरु

नई दिल्ली । कांग्रेस ने लोकसभा की तीन सीटों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए हुए उपचुनावों में कुछ स्थानों पर खुद को मिली सफलता के बाद कहा कि इन नतीजों से स्पष्ट है कि जनता का रुख बदल रहा है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उलटी गिनती शुरू हुई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार त्यागते हुए कृषि से संबंधित तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस लेना चाहिए और पेट्रोल-डीजल-गैस पर ‘लूट’ बंद करनी चाहिए। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, लोकसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुल 3 में से 2 सीटें हार गई। विधानसभा चुनावों में भी जहां कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर है, भाजपा हारी है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र इसका सबूत हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी जी, राजहठ छोड़ें ! तीनों काले क़ानून वापस लें, पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर लूट बंद करें, अपना अहंकार त्यागें।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि उपचुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की लोकप्रियता कम होने के साथ जनता का रुख बदल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हिमाचल में हम चार सीटों (एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट) पर जीते हैं। लोकसभा क्षेत्र मंडी का परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब राष्ट्रीय स्तर चुनाव में भी भाजपा की हार शुरू हो गई है। शुक्ला ने कहा, यह नतीजा बहुत उत्साहजनक है। मैं समझता हूं कि जनता का रुख बदल रहा है। हमें राजस्थान में जीत मिली है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री के गृह जिले में हम जीते हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा हार गई है। स्पष्ट है कि भाजपा की लोकप्रियता गिर रही है। उन्होंने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव में मंडी में भाजपा को 70 प्रतिशत मत मिले थे। आज कांग्रेस ने वहां जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में अगले साल जब चुनाव होगा, तब वहां परिवर्तन होगा। जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को उपचुनाव में जीत के लिए हार्दिक बधाई। लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों पर भरोसा जताने के लिए हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं का आभारी हूं।उन्होंने दावा किया, ‘‘हवाओं ने अपनी दिशा बदल दी है, भाजपा के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!