कांग्रेस किसी चौराहे पर अपने कामों की चर्चा करके दिखाए: शाह

देहरादून । उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इसको लेकर किसी भी चौराहे पर चर्चा करे। उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस को समझ गई है। कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है। इतना ही नहीं उन्होंने शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। देवभूमि उत्तराखंड से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2022 को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि फिर से राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ लाना है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस नए कपड़े सिलाकर आती है। आपदा के समय पार्टी के नेता कहां थे। शाह ने हरीश रावत पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता आपको समझ गई है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागा कि आखिर किसके कार्यकाल में नकली शराब बनी थी। अमित शाह ने कहा, उत्तराखंड का भला भाजपा ही कर सकती है। यह भाजपा का नैतिक दायित्व भी है। विभिन्न परियोजनाओं में 85 हजार करोड़ देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यह तो हमारा हिसाब है। कांग्रेस हिसाब दे कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया। अमित शाह ने उत्तराखंड की जनता से पांच साल का समय और मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है। वन रैंक, वन पेंशन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। गड्ढा बहुत बड़ा है, जो सिर्फ पांच साल में नहीं भरेगा। एक बार पांच साल का मौका और दें। भाजपा और नरेन्द्र मोदी पर विश्वास कीजिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!