कांग्रेस के मेनिफेस्टो महज वादे नहीं बल्कि गारंटी है: राहुल गांधी

नई दिल्ली । गोवा में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंकते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अपने चुनाव घोषणापत्र में जो वादे करती है, वे महज कोई प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि एक ”गारंटी” है। गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। गोवा की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचने के बाद दक्षिण गोवा में मछुआरे समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाती है और लोगों को विभाजित करती है जबकि कांग्रेस प्यार और स्नेह फैलाती है क्योंकि वह लोगों को जोड़ने और उन्हें आगे ले जाने में यकीन करती है। राहुल गांधी ने कहा, ”मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा और कांग्रेस के बीच क्या अंतर है। कांग्रेस भारत के लोगों को एकजुट करने और उन्हें आगे ले जाने में विश्वास करती है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत का कांग्रेस का जवाब प्यार और स्नेह है। उन्होंने कहा, ”जब भी वे नफरत फैलाते हैं और लोगों को बांटते हैं तो हम प्यार और स्नेह फैलाते हैं। मैं यहां आपका और अपना वक्त बर्बाद करने के लिए नहीं आया हूं। जैसे आपका वक्त महत्वपूर्ण है तो मेरा वक्त भी महत्वपूर्ण है। हम आपसे घोषणापत्र में जो वादा करेंगे वह महज कोई वादा नहीं होगा बल्कि गारंटी होगी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के आश्वासनों के बारे में मछुआरों से कहा, ”मेरी विश्वसनीयता मेरे लिए महत्वपूर्ण है। अन्य नेताओं के विपरीत जब मैं यहां कुछ कहता हूं तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि वैसा ही हो। अगर मैं यहां आया हूं तो मैं आपसे कहता हूं कि हम कोयला हब की अनुमति नहीं देंगे और अगर मैं यह नहीं करता हूं तो अगली बार जब मैं यहां आऊंगा तो मेरी कोई विश्वसनीयता नहीं रहेगी। दरअसल, मछुआरे दक्षिण पश्चिम रेलवे की दोहरी पटरी वाली परियोजना का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनका आरोप है कि यह राज्य को कोयला हब में बदलने की कोशिश है। गांधी ने कहा कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ कर उनसे किए वादे पूरे किए। उन्होंने कहा आप पंजाब और कर्नाटक जा सकते हैं, हमने वहां भी यही (वादा पूरा) किया। अपने दौरे पर राहुल गांधी शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और खनन उद्योग पर निर्भर लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!