इंदौर में शराब सिंडिकेट्स पर छापे: शराब दुकानों के आवंटन समेत कई मामलों में गड़बड़ी की आशंका

इंदौर। सिंडिकेट से जुड़े हुए शराब कारोबारी के विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है. कॉम्पिटिशन कमिश्नर ऑफ इंडिया की टीम के द्वारा ये छापामार कार्रवाई की जा रही है. अनियमितताओं के आरोप में ये छापेमार कार्रवाई की गई है. दरअसल सेंट्रल इंटेलिजेंस की टीम को शराब दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद इंदौर में ये छापेमारी की गई है

दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी की आशंका

पिछले दिनों से सिंडिकेट के बीच शराब दुकानों के आवंटन को लेकर एक सिंडिकेट ने शराब कारोबार से जुड़े हुए दूसरे सिंडिकेट कारोबारी पर गोली चलवा दी थी. इस पूरे मामले में लगातार जांच पड़ताल चल रही है, वहीं इंदौर शहर की शराब दुकानों को लेकर लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है, इसको लेकर कॉम्पिटिशन कमिश्नर ऑफ इंडिया को शराब दुकान के आवंटन में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर विभाग की एक टीम ने इंदौर शहर के विभिन्न शराब कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है. इस दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

करोड़ों रुपए के राजस्व की धांधली की आशंका

इंदौर में सिंडिकेट के द्वारा इंदौर शहर की कई शराब दुकानों को संचालित किया जाता है. इस दौरान कई अनियमितताएं की शिकायतें सामने आती है. आरोप है कि शराब दुकान के आवंटन के समय अलग-अलग सिंडिकेट आपस में रकम तय करके दुकानों का आवंटन ले लेते हैं. इस तरह के आरोपों के बाद कॉम्पिटिशन कमिश्नर ऑफ इंडिया भी जांच पड़ताल में जुट गया है.

बैंक गारंटी में गड़बड़ी की आशंका

इंदौर शहर की कई शराब दुकानों में बैंक गारंटी को लेकर भी गड़बड़ की आशंका जताई जा रही है, इस मामले में एक बैंक की मिलीभगत का भी आरोप लग रहा है. पहले भी इस मामले में संबंधित विभागों को कई तरह की शिकायतें हुई थी और उसी को देखते हुए सेंट्रल विजिलेंस जांच एजेंसी इस मामले में जांच के लिए पहुंची है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!