आर्यन खान मामले में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने पकड़ा

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के गवाह किरण गोसावी को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है. गोसावी पिछले कई सालों से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ पुणे के अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज हैं. पुणे पुलिस के कमिश्नर ने उनको हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की.

पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को हिरासत में लिया गया है. पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गोसावी ने सरेंडर नहीं किया है बल्कि उसे ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिया गया है. अब उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि करीब 3 साल से गोसावी की तलाश जारी थी. तीन दिन पहले गोसावी ने दावा किया था कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मड़ियांव थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहा है.

वहीं हिरासत में लिए जाने से पहले गोसावी ने अपने सहयोगी रहे प्रभाकर साइल के दावों को झूठा करार दिया. ANI के मुताबिक गोसावी ने कहा, ‘प्रभाकर साइल झूठ बोल रहे हैं. मैं बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि उनकी सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए. मेरी सीडीआर रिपोर्ट या चैट जारी की जा सकती है. प्रभाकर साइल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट, साथ ही चैट सामने आए तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.’
गोसावी ने कहा- ‘मेरे समर्थन में कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता साथ खड़ा हो. मैं जो मांग कर रहा हूं उसके लिए उन्हें (विपक्ष के नेता) भी पुलिस से निवेदन करना चाहिए. एक बार साइल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट सामने आई तो मामला एकदम साफ हो जाएगा.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!