बिहार को लेकर ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर ? नीतीश-लालू को ठहराया जिम्मेदार

गया. बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रचार थम गया है. इसी बीच जन सुराज मुखिया प्रशांत किशोर ने रविवार को एनडीए की मोदी सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार देश का सबसे गरीब, पिछड़ा, सबसे ज्यादा अशिक्षित, बेरोजगारी और भूखमरी वाला राज्य है, जिसकी जिम्मेदार एनडीए सरकार है. क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों जगह इन्हीं की सरकार है.

दरअसल, प्रशांत किशोर आज जन सुराज के उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गया पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार, भाजपा की यहां सरकार है और केंद्र में भाजपा-नीतीश कुमार की सरकार है आज बिहार देश का सबसे गरीब, पिछड़ा, सबसे ज्यादा अशिक्षित, बेराजगारी और भूखमरी वाला राज्य है. नीतीश कुमार आंकड़े जारी कर दें, अगर हम जो कह रहे हैं वो गलत है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग के जरिए जारी किया गया आंकड़े आप देख सकते हैं.”

जन सुराज प्रमुख ने आंकड़ो को लेकर कहा, ”ये प्रशांत किशोर नहीं कह रहा हूं, ये भारत सरकार कह रही है, बिहार सरकार के आंकड़े कह रहे हैं. ये 18-19 साल के नीतीश कुमार के राज्य के बाद और 35 साल लालू यादव के राज्य के बाद आंकड़ा है. ये स्थिति बदलनी चाहिए और जनता भी यही चाहती है. नीतीश कुमार के कहने से क्या होता है.”

13 नवंबर को 4 सीटों पर होगा उपचुनाव

गौरतलब है कि बिहार में तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. इन सीटों पर प्रशांत किशोर ने भी अपनी पार्टी से भी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर धुंआधार प्रचार भी कर रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!