देश में 103.53 करोड़ के पार कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 31 करोड़ को दोनों डोज़

नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। भारत में आज कोरोना टीकाकरण अभियान का 284वां दिन है। कोरोना टीकाकरण अभियान के 284वें दिन आज भारत ने 103.53 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड अभियान के तहत अब तक 103 करोड़ 53 लाख 25 हजार 577 डोज लग चुकी है। आज के दिन अकेले 55 लाख 89 हजार 124 डोज लगाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 रोधी टीके की 51 लाख खुराक दिये जाने के साथ ही देश में अब तक 103 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट का संकलन होने पर प्रतिदिन के टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से 18-44 वर्ष आयु समूह को 41,10,37,440 पहली खुराक और 13,11,13,078 दूसरी खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 72,13,19,294 पहली खुराक और 31,35,17,300 दूसरी खुराक दी गई हैं। इसने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा मंगलवार को 103 करोड़ (1,03,48,36,594) को पार कर गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!