मोदी को ‘भगवान का अवतार’ बताने संबंधी बयान को राजनीतिक चश्‍मे से नहीं देखा जाना चाहिए – भाजपा

नई दिल्ली । उत्‍तरप्रदेश भाजपा प्रवक्‍ता अनिल सिंह ने कहा है कि मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भगवान का अवतार’ बताने संबंधी बयान को राजनीतिक चश्‍मे से नहीं देखा जाना चाहिए। अनिल सिंह ने बुधवार को कहा, ‘मुझे लगता है कि उपेंद्र के बयानों को सियासी चश्‍मे से नहीं देखा जाना चाहिए। मेरे ख्‍याल से वे उन लोगों और महिलाओं की भावनाओं को व्‍यक्‍त कर रहे थे जिनके पास अब गैस कनेक्‍शन, घर, टायलेट, बैंक अकाउंट है और जिनके बच्‍चे अच्‍छी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। पीएम की ओर से शुरू की गईं सैकड़ों सामाजिक योजनाओं से बहुत से लोगों को फायदा हुआ है और इनके लिए मोदीजी, भगवान की तरह हैं। यदि कोई मेरे लिए कुछ महान कार्य करता है तो वह मेरे लिए भगवान की तरह होगा लेकिन इसके मायने यह नहीं कि वे भगवान हैं..’
ज्ञात रहे कि यूपी के पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वे साधारण इंसान नहीं हैं वे ‘सर्वशक्तिमान के अवतार’ हैं। तिवारी ने हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही थी। उपेंद्र तिवारी का नाम इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर ‘अजीबोगरीब बयान’ के लिए चर्चा में आ चुका है। मंत्रीजी ने कहा, ’95 फीसदी भारतीयों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है और सिर्फ मुट्ठीभर लोग हीचौपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!