अखिलेश की हुंकार सुभसपा और सपा के लोग एक हो गए, हो सकता हैं 400 सीटें जीत जाए

मऊ । उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हम एक होकर आगे चले और संघर्ष करें,तब उसका कोई मुकाबला नहीं है। जब रैली का फैसला नहीं हुआ था तब आंकलन करने वाले कुछ आंकलन कर रहे थे, कि कौन कितनी सीटें जीतेगा लेकिन जैसे ही गठबंधन हुआ है आंकलन करने वालों ने महसूस किया कि अब इस गठबंधन को कोई रोकने वाला नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि सुभसपा और समाजवादी पार्टी के लोग एक हो गए हैं।इसके बाद हो सकता है कि जनता 400 सीटें भी जिता दें। उन्होंने कहा कि यह आपके भविष्य का चुनाव है, खोए हुए सम्मान को पाने का चुनाव है। इसी बीच उन्होंने रैली में मौजूद जनता से पूछा कि एक होकर भाजपा का सफाया होगा कि नहीं होगा?
उन्होंने कहा कि हमें महसूस हो गया है, कि झूठ बोलने वालों की साजिश अब दलित और पिछड़ों के बीच में नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में सफर करने का सपना दिखाया था लेकिन आज महंगाई ने हालात कर दी कि चप्पल पहनने वालों की मोटर साइकिल भी खड़ी हो गई है। आज पेट्रोल की कीमत क्या है? आज मोटर साइकिल भी खड़ी हो गई। अखिलेश ने कहा कि लॉकडाउन के समय में भाजपा सरकार ने गरीबों की कोई मदद नहीं की। बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं। इतना ही नहीं कोरोना के समय जब सबसे ज्यादा मदद करनी चाहिए थी तब बेसहारा छोड़ दिया। उस वक्त बहुत से सगे-संबंधी दवाई के लिए घूमते रहे लेकिन उन्हें न तो बिस्तर मिली, न दवाई मिली। किसी भी सरकार ने मदद नहीं की और गरीबों की मौत हो गई। ऐसा संकट भाजपा ने पैदा किया। इसी बीच मेडिकल कॉलेजों के उद्धाटन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 9 मेडिकल कॉलेजों को खोलने का वादा किया। पर्दा लगाकर उद्धाटन कर दिया लेकिन जब पर्दे के भीतर देखा गया तो सबके सब मेडिल कॉलेज खोखले थे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!