पश्चिम बंगाल में ‘खेला होबे’ हुआ था, यूपी में ‘खदेड़ा होबे’ : राजभर

मऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने मंच पर बुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे बड़े दलों के गठबंधन का मंच मुहैया कराने की कोशिश की है। मऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हमें समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में मजबूत गठबंधन बनाना जरूरी है। केवल सपा ही है जो राज्य में भाजपा को फिर आने से रोक सकती है।
उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के साथ रैली में ओपी राजभर ने कहा कि बंगाल में ‘खेला होबे’ हुआ था तो यूपी में ‘खदेड़ा होबे’। राजभर ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा गठबंधन बनी तो घरेलू बिजली के 5 साल तक बिल नहीं लिए जाएंगे।
ओपी राजभर ने कहा कि यूपी के लोग भाजपा सरकार की विदाई के इंतजार में हैं। राजभर ने लोगों से अपील की जब भाजपा नेता वोट मांगने आएं तो उनसे महंगाई पर सवाल करें। यूपी की जनता महंगाई से निजात चाहती है। राजभर ने एक के बाद एक कई वादे किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार बनने पर गरीबों का फ्री में इलाज का कानून पास कराएंगे। पुलिस विभाग में 8 घंटे ही ड्यूटी करनी होगी। गृह जिलों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, सभी पुरानी सरकारी पेंशन बहाल की जाएगी। सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधा देंगे। पूरे उत्तर प्रदेश को शिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे, जो बच्चों को स्कूल नहीं भेजेगा उनको जेल भेजेंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपना दिखाया की चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में चलेगा, आज महंगाई के कारण चप्पल पहनने वाले व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी चल नहीं पा रही है। आज पेट्रोल की कीमत क्या है? क्या हालत कर दी जनता की। कोरोना महामारी आई तब सरकार ने लोगों को बेसहारा छोड़ दिया।
भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्उद्दीन ओवैसी बुधवार को मऊ में हुए राजभर के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इस बारे में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि इस बारे में एआईएमआईएम नेतृत्व को कोई जानकारी नहीं दी गई है। न ही उनकी पार्टी के किसी नेता को आमंत्रित ही किया गया है। शौकत अली ने बताया कि पार्टी के प्रमुख ओवैसी बुधवार को मुजफ्फरनगर में शोषित वंचित समाज के सम्मेलन में शामिल हुए।
एक तरफ ओमप्रकाश राजभर मऊ में महापंचायत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ असदुद्दीन औवेसी मुजफ्फरनगर में हैं। उन्होंने मदीना चौक के निकट एक जनसभा को संबोधित किया। औवेसी ने इस बार गठबंधन कर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी थी। उनकी पार्टी के द्वारा मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बहुल बुढ़ाना व मीरापुर सीट पर प्रत्याशी उतारने के संकेत पहले ही दिए जा चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!