‘बहुत सह लिया अत्याचार,अबकी बार, जनता का पलटवार’

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मप्र में होने वाले उपचुनाव में मतदान से पहले जनता के नाम संबोधन दिया. कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है. आपको अपना वोट देने से पहले देश और प्रदेश के हालातों पर जरूर विचार करना चाहिए.कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब हम कोरोना महामारी का खौफनाक समय देख चुके हैं. इलाज के अभाव में हमने अपनों को अस्पताल की चौखटों पर दम तोड़ते हुये देखा है. सरकार की सभी व्यवस्था फेल थी. अब घोषणा के बाद भी आज तक एक भी पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला.
“जय मध्यप्रदेश, जय कांग्रेस”

महंगाई चरम पर, कर्जमाफी बंद- कमलनाथकमलनाथ ने कहा कि पेट्रोल 120 रूपए, डीजल 110 रूपए और रसोई गैस एक हजार रुपए छूने जा रही है. दाल, सब्जी और खाने के तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मंहगाई से हर वर्ग परेशान है. कर्जमाफी भी बंद पड़ी है, फसल बीमा मिल नहीं रहा, किसान खाद के लिए भटक रहा है और शिवराज सरकार किसानों पर लाठियां चला रही है. प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, मेरे युवा साथी जब रोजगार मांगने आते हैं, तो शिवराज सरकार उन पर भी लाठियां बरसा रही है.अपराधों का गढ़ बन रहा मध्य प्रदेशकमलनाथ ने कहा कि आदिवासियों के उत्पीड़न मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन बन चुका है. प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध चरम पर है. हमारे प्रदेश की बहन-बेटियां रोज शिवराज सरकार के जंगलराज का शिकार हो रही हैं. ये हमारे प्रदेश की कैसी पहचान बन रही है? मैंने मध्य प्रदेश में हजारों गौशालाऐं बनवाकर गौमाता की रक्षा का संकल्प लिया था, अब बीजेपी सरकार गौ माता को भोजन तक नहीं दे पा रही है.सरकार से हिसाब लेने का समय- कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव इस सरकार से हिसाब लेने का चुनाव है, यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और जंगलराज पर पलटवार करने का चुनाव है. भारत में पेट्रोल के दाम को 70 रुपए पहुंचने में लगभग 70 साल लगे, लेकिन बीजेपी सरकार ने केवल 7 साल में इसे 70 से 120 रुपए पहुंचा दिया. आज खेतों में ट्रेक्‍टर की जगह हल, बैल और बैलगाड़ी का उपयोग फिर से होने लगा है. क्या यह विकास है?

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!