खंडवा उप चुनाव : आदर्श आचार का उल्लंघन, कांग्रेस प्रत्याशी सहित 250 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

खंडवा। लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई. दरअसल राजनारायण सिंह ने प्रचार करते हुए वाहन रैली और रोड शो किया था. जिस पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है. कांग्रेस के चुनाव प्रभारी प्रेमचंद गुड्डू, पीसी शर्मा, रियाज हुसैन, कुंदन मालविया सहित 250 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया।

रोक होने के बावजूद निकाला रोड शो

दरअसल लोकसभा उपचुनाव में आचार संहिता लागू होने से रोड शो और वाहन रैली पर रोक लगी हुई है. सोमवार दोपहर में गांधी भवन से चुनाव प्रचार के लिए राजनारायण सिंह पुरनी, प्रेमचंद गुड्डू, पीसी शर्मा, रियाज हुसैन, कुंदन मालविया सहित अन्य नेता निकले थे. ट्रक के उपर सभी प्रत्याशी राजनारायण सिंह सहित सभी पदाधिकारी खड़े होकर अभिवादन करते हुए लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे. ट्रक के आगे दाे पहिया वाहनों की रैली थी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

प्रभावित हुई शहर की यातायात व्यवस्था

गांधी भवन से निकलने के बाद रोड शो और वाहन रैली बाम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम, जलेबी चौक, जय अंबे चौक सहित शहर के अन्य क्षेत्रों से निकली. इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई. इस मामले को जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की.

लोकसभा उपचुनाव में आदर्श संहिता लागू है. ऐसे में रोड शो और वाहन रैली निकालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. आदर्श आचार संहित का पालन नहीं करने पर कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी, प्रेमचंद गुड्डू, पीसी शर्मा, रियाज हुसैन, कुंदन मालविया सहित 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया गया.

– बलजीत सिंह बिसेन, थाना प्रभारी, कोतवाली

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!