कांग्रेस नेता अरुण यादव बोले- अब BJP को महंगाई हेमा मालिनी लगती है, स्मृति ईरानी बूढ़ी हो गईं

खंडवा। खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. जिसको देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. इस बीच कांग्रेस नेता अरुण यादव का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्हें शब्दों की मर्यादा लांघते देखा जा सकता है. दरअसल पंधाना में अरुण यादव एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने मंच से कहा कि राजू भाई स्मृति ईरानी याद आ रहीं हैं, ओ तो डोकरी हो गईं. भाजपाईयों के लिए महंगाई अब हेमा मालिनी बन गई हैं, हमारे जमाने में मंहगाई डायन थी।
अरुण यादव ने लांघी शब्दों की मर्यादाकांग्रेस नेता अरुण यादव बुधवार को पंधाना में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकूर राजनारायण सिंह की जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने मंच से कहा, ‘2004 और 2009 में देश में हमारी सरकार बनी. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने. कमलनाथ जी अर्बन डेवलपमेट मंत्री थे. तब भाजपाई पेटी तबला लेकर गाना गाते थे, महंगाई डायन खाए जात है. उस वक्त पेट्रोल 70 रुपए और डीजल का भाव 65 रुपए प्रति लीटर था. खाने वाला तेल 80 रुपए किलो था. जब मंहगाई डायन खा जाती थी, वाह भैया. 2021 आ गया है. 2021 में खाने का तेल 180 रुपए, पेट्रोल 116 और डीजल 109 रुपए, हमारे जमाने में महंगाई डायन थी. अब इस सरकार में महंगाई अफसर बन गई है, हेमा मालिनी बन गई है. अब उन्हे महंगाई नजर नहीं आती है।
MLA बाबूलाल जंडेल ने भी लांघी मार्यादा
श्योपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल का एक और विवादित बयान सामने आया है. इस बार जंडेल ने कहा कि में कानून की किताब को सीएम की छाती पर जलाकर उनकी आंखों में फेंक दूंगा. विधायक जंडेल यहीं नहीं रूके. उन्होंने क्षेत्रिय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों को दलाल तक कह दिया. विधायक जंडेल अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है. इससे पहले भी जंडेल ने विधानसभा में कपड़े फाड़कर सूर्खियां बटोरी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!