कमलनाथ के देवास दौरे पर हुआ बवाल, केक काटने आए कार्यकर्ता के बीच मची भगदड़

देवास। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ बुधवार को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए देवास के पुंजापुरा पहुंचे थे. जनसभा के दौरान केक कटाने की होड़ में कुछ नेता धक्कामुक्की में जमीन पर गिर गए. दरअसल कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज राजानी का बुधवार को जन्मदिन था. सभा के बाद जब कमलनाथ हेलीपैड की और जा रहे थे, तब कांग्रेस कायकर्ता राजानी के जन्मदिन का केक कटवाने के लिए कमलनाथ की कार की ओर दौड़े.इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. लेकिन कांग्रेसी नहीं रुके और पुलिस एवं कांग्रेस नेताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई. इस दौरान दो नेता जमीन पर गिर गए. बड़ी जद्दोजहद के बाद कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के सामने केक काटकर जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में कांग्रेसी पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते नजर आ रहे है। लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे थे कमलनाथखंडवा लोकसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी के समर्थन में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास जिले की बागली विधानसभा के पुंजापुरा में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा. कमलनाथ ने बागली विधानसभा की समस्याओं की बात करते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने कई वादें किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुझे ताज्जुब हैं कि उन्होंने आप लोगों से माफी तक नहीं मांगी. कम से कम ये बोल देते कि मैंने धोखा दिया हैं आगे ऐसा नहीं करूंगा. ये तो फिर से आकर नारियल फोड़ने लग जाते हैं. फिर से नई-नई घोषणाएं करने में लग जाते हैं. कमलनाथ ने कोरोना काल में आम लोगों को आई समस्या का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को भी आड़े हाथ लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!