दलित वोट बैंक की ‘रेस’! वाल्मीकि जयंती पर वोटर्स को साधने की जुगत, किसी ने कार्यक्रम किए आयोजित तो किसी ने किया सम्मान

भोपाल। वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, बीजेपी भी इससे दूर नहीं रही. भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में पूजन और सुंदरकांड का आयोजन हुआ. पूरे प्रदेश में बीजेपी की तरफ से बूथ स्तर तक कार्यक्रम भी हुए. इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती को पूरे प्रदेश में बीजेपी मना रही है. यह काम चुनाव को देखते हुए नहीं हो रहा, बल्कि पार्टी हर साल इस जयंती को बीजेपी मनाती है. महर्षि वाल्मीकि के दिशा-दर्शन को आगे बढ़ाने का काम आगे भी बीजेपी करती रहेगी.

वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर साधा निशाना
इस मौके पर वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा नाथ बोलते रहें, कोई सुनने वाला नहीं है. उनकी आवाज और झूठ को कोई मानने वाला नहीं है. इस दौरान सचिन पायलट के उपचुनाव में प्रचार के लिए आने वाले सवाल पर भी वीडी शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की क्या स्थिति है वे नहीं जानते क्या, उनका स्वागत है.

कांग्रेस ने भी वाल्मीकि जयंती पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. कमलनाथ ने अपने निवास पर वाल्मिकी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनका सम्मान किया. सीएम शिवराज सिंह शरद पूर्णिमा पर जबलपुर और पन्ना पहुंचे हैं. वह जबलपुर में विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान में शामिल होंगे. इसके बाद वह पन्ना में किशोर जू, जगन्नाथ स्वामी जू सहित समस्त मंदिरों में दर्शन करेंगे.

दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश
ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के समय दोनों ही मुख्य राजनीतिक दल महर्षि वाल्मीकि की जयंती मना रहे हैं, क्योंकि इस जयंती को दलित समुदाय मनाता है. दोनों ही पार्टी दलित वोट बैंक को साधने में जुटी है. बीजेपी ने जहां कार्यालय से ही वाल्मीकि कलश यात्रा की शुरुआत की. इस समुदाय के लोगों ने रथ यात्रा, चल समारोह निकाला. रैगांव, खंडवा, पृथ्वीपुर में दलितों का खासा वोट बैंक है. लिहाजा दोनों पार्टी इस समुदाय को खुश करने में जुटी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!