क्या अमरिंदर सिंह ने तीन कृषि कानूनों को लाने में भाजपा के साथ मिलीभगत की है – कांग्रेस

नई दिल्ली । कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते हुए उनसे पूछा कि क्या उन्होंने तीन कृषि कानूनों को लाने में भाजपा के साथ मिलीभगत की है, जिनके खिलाफ किसान पिछले साल से विरोध कर रहे हैं। यह टिप्पणी अमरिंदर सिंह के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने था कहा कि वह अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और अगर किसानों का मुद्दा हल हो जाता है तो वह भाजपा के साथ जुड़ सकते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, “जिस तरह से इस तरह के बयान सार्वजनिक रूप से दिए जा रहे हैं, सवाल यह है कि क्या अमरिंदर सिंह और भाजपा की मिलीभगत से तीन काले कृषि कानून लाए गए थे।”
उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि भाजपा और अमरिंदर सिंह तीन कृषि कानून लाने में एक साथ थे।”
वल्लभ ने कहा कि पंजाब के 99 प्रतिशत विधायक इन मुद्दों को समझते हैं और सिंह द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा कि उन्हें भाजपा के साथ गठजोड़ करने में कोई समस्या नहीं है, यह साबित करती  है कि कांग्रेस पार्टी की उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई सही थी, अब वह उस पार्टी के साथ जाने को तैयार हैं जो एमएसपी को कानूनी गारंटी नहीं दे रही है।
पंजाब के प्रभारी एआईसीसी महासचिव हरीश रावत ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने साबित कर दिया है कि विधायक कुछ समय से कह रहे थे कि वह भाजपा और अकालियों के साथ हैं।
उन्होंने कहा, “वह कांग्रेस के वोट काटेंगे और बदले में भाजपा की मदद करेंगे, लेकिन पंजाब के लोग अब सब कुछ समझते हैं।”
रावत ने पार्टी आलाकमान से उन्हें पंजाब के प्रभारी के कर्तव्यों से मुक्त करने का भी आग्रह किया  क्योंकि वह अपना सारा समय अपनी ‘कर्मभूमि’ उत्तराखंड में बिताना चाहते हैं, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।
एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि कुछ महीनों के बाद पंजाब और उत्तराखंड में चुनाव होने हैं और वे दोनों जगहों पर पूरा समय नहीं बिता सकते।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!