जब आमने-सामने हुए अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी.

लखनऊ. कहा जाता है कि सियासत में सब कुछ स्वार्थ आधारित समीकरणों पर निर्भर होता है, लेकिन इनकार इससे भी नहीं किया जा सकता कि ऐसे मौके किसी संयोग से भी बन सकते हैं. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचलों से पहले एक संयोग का अवसर आया, जिसका अर्थ निकालने में ​दिलचस्पी केवल सियासी हलका ही नहीं, बल्कि सुनने और पढ़ने वाले भी ले रहे हैं. असल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के एक हवाई जहाज़ में अचानक आमने सामने होने के बाद एक नई तरह की चर्चा चल पड़ी है.

दिल्ली से लखनऊ आ रही एक फ्लाइट में अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की अचानक मुलाकात हो गई. दोनों मास्क पहने हुए थे इसलिए यह फोटो में कैद नहीं हो सका कि दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए कि नहीं. फिर भी, इस अचानक मुलाकात के बाद काफी देर फ्लाइट में प्रियंका और अखिलेश साथ रहे तो कुछ समीकरण भले न बने हों लेकिन संभावना तो है कि समीकरणों के संयोग बने हों.
यूपी चुनाव के संदर्भ में देखा जाए तो दोनों ही प्रमुख विपक्षी पार्टियां यानी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के साथ मिलकर चुनाव न लड़ने का स्टैंड ले चुकी हैं. सपा कह चुकी है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी और कांग्रेस भी किसी बड़ी पार्टी का साथ लेने के मूड में नहीं है. लेकिन अचानक टकराए प्रियंका और अखिलेश की मुलाकात अब क्या मोड़ लाएगी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में गठबंधन का ऊंट किस ​करवट बैठेगा? इस तरह की चर्चाएं भी चलेंगी और समय के साथ पत्ते भी खुलेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!