ईडी के सामने पेश नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडीज, सोमवार को पेशी के लिए समन जारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए नया समन जारी किया है। अभिनेत्री के सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ से दूर रहने के बाद ईडी ने जैकलीन को नया समन जारी किया. अभिनेत्री व्यक्तिगत अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को ईडी के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो सकीं.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को शनिवार को पेश होने एवं अपना बयान दर्ज कराने को कहा था. क्योंकि वह कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के विरूद्ध चल रही धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में तलब किए जाने के बाद भी पेश नहीं हुईं.इस मामले में फर्नांडीज (36) एक बार अगस्त में ईडी के सामने पेश हुई थी और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराया था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उनसे फिर पेश होने को कहा गया था लेकिन वह नहीं आईं.समझा जाता है कि जांच एजेंसी (ईडी) फर्नांडीज का चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ आमना-सामना कराना चाहती है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी पैसे के लेन देन को समझना चाहती है जिसका कथित रूप से संबंध फर्नांडीज से है।
अभिनेत्री एवं नृत्यांगना नोरा फतेही (29) ने इस मामले में बृहस्पतिवार को अपना बयान दर्ज कराया था. उनके प्रतिनिधि ने कहा कि नोरा फतेही इस मामले के इर्द-गिर्द पीड़ित एवं गवाह हैं, वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग एवं उनकी मदद कर रही हैं.उनके प्रवक्ता ने कहा कि फतेही किसी धनशोधन गतिविधि में शामिल नहीं हैं और उन्होंने मीडिया से उनका नाम खराब नहीं करने की अपील की. चंद्रशेखर एवं पॉल को हाल में ईडी ने गिरफ्तार किया और उन्हें एक स्थानीय जेल में रखा गया। उससे पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति जैसे कुछ हाई प्रोफाइल समेत कुछ लोगों को ठगने के आरोप में हिरासत में लिया था. अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा और चेन्नई में एक बंगला, 82.5 लाख रूपये नकद और दर्जनों लक्जरी कारें जब्त की थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!